प्रतिमा हॉस्पिटल भदोही में अब एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधा

भदोही। जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि अब प्रतिमा हॉस्पिटल, भदोही में एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी (दूरबीन विधि) की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस नई तकनीक से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज अब कम समय, कम दर्द और कम जोखिम के साथ संभव हो सकेगा।

हॉस्पिटल के वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ. पी.एस. दुबे ने बताया कि एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी एक आधुनिक और सुरक्षित तकनीक है, जिसमें छोटे चीरे के माध्यम से दूरबीन की सहायता से सर्जरी की जाती है। इस विधि में मरीज को कम रक्तस्राव होता है और वह जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।

डॉ. दुबे ने कहा कि स्लिप डिस्क, कमर दर्द, सर्वाइकल दर्द, नस दबने जैसी समस्याओं में यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो रही है। पहले जहां मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, वहीं अब यह सुविधा भदोही में ही उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

प्रतिमा हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक उपकरणों एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ यह सेवा शुरू की गई है। हॉस्पिटल का उद्देश्य कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है। क्षेत्र के लोगों ने प्रतिमा हॉस्पिटल की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे भदोही और आसपास के जनपदों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट