ऑपरेशन सतर्क के तहत लावारिस विदेशी शराब की बरामदगी


  रोहतास।अधिकारियों के निर्देशानुसार ट्रेनों में अपराध नियंत्रण, अपराधी गतिविधि की निगरानी एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु निरीक्षक प्रभारी सासाराम के नेतृत्व में भभुआ रोड स्टेशन से प्रधान आरक्षी अभिषेक कुमार यादव तथा आरक्षी हरेराम यादव दोनों रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट भभुआ रोड को साथ लेकर गाड़ी संख्या 13010  (दून एक्सप्रेस) में चेकिंग व अपराधिक निगरानी करते हुए भभुआ रोड से सासाराम स्टेशन आने के क्रम में कुदरा स्टेशन के बाद कोच संख्या S2 में समय करीब 19:27 बजे पहुंचे तो बाथरूम के पास 02 अदद पिट्ठु बैग तथा 03 अदद झोला लावारिस रखें हुए दिखाई दिये, जिनके बारे में आसापास यात्रियों से पूछताछ करने किसी भी यात्री ने अपना होना नहीं बताया। बाद उक्त बैगों को लावारिस पाकर मौके पर ही सावधानी पूर्वक खोलकर चेक करने पर सभी बैगों में अंग्रेजी शराब पाया गया। बाद सभी बैगों को उक्त गाड़ी के अगले ठहराव सासाराम स्टेशन पर ऑन ड्यूटी अधिकारी साथ स्टॉफ के सहयोग से उतारा गया। बाद प्लेटफार्म पर ही सभी बैगों को समक्ष गवाहन विधिवत खोलकर चेक करने पर क्रमशः 12 पीस Green Label The Rich blend whiskey सभी की धारिता-750ML, जिसका बैच नं0-0890, दिनांक दिसंबर2025, मूल्य RS-460/- रूपया, 25 पीस Royal stag superior whisky सभी की धारिता-750ML, जिसका बैच नं0-1732, दिनांक 08.12.25, मूल्य RS-680/- रूपया, 03 पीस Royal stag superior whisky सभी की धारिता-375 ML, जिसका बैच नं0-1751, दिनांक 10.12.25, मूल्य RS-350/- रूपया, 01 पीस 8 PM Special Blend of scotch & Indian Grain whisky, सभी की धारिता-375 ML, जिसका बैच नं0-0526, दिनांक 27.11.25, मूल्य RS-240/- रूपया, 06 पीस Bacardi Limon Super Classic सभी की धारिता-750ML, जिसका बैच नं0-0009, दिनांक 17.05.25, मूल्य RS-830/- रूपया, 58 पीस ब्लू लाइम देशी मसाला, प्रत्येक की धारिता-200 ML, जिसका बैच नं0-856, दिनांक 16.01.26, प्रत्येक का मूल्य RS-75/- रूपया। जो सभी उत्तर प्रदेश राज्य में बिक्री हेतु अंकित पाया गया। कुल 45.35 लीटर, विदेशी व देशी शराब, जिसका कुल अनुमानित मूल्य 33140/- रूपया है बरामद किया गया।बाद विडियोग्राफी करते हुऐ विधिवत समय 20:25 बजे से तलाशी एवं जप्ती ज्ञाप  तैयार किया गया। बाद जप्त शराब के साथ मय कागजात उत्पाद थाना सासाराम को अग्रिम कार्रवाई करने हेतु  को सुपुर्द किया गया। जहां उत्पाद थाना सासाराम के द्वारा मुकदमा पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट