युवा दिवस पर पीएम श्री स्कूल में हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम


तलेन । पीएम श्री शासकीय  स्कूल  तलेन में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा  की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि पत्रकार बंधु विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा योग प्रभारी शिक्षक महेश पवार के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार एवं योग किया गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय प्राचार्य  अशोक पाटीदार के द्वारा तिलक एवं पुष्प हार से अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे नगर परिषद अध्यक्ष  नारायण सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, नायब तहसीलदार  मनोज शर्मा, भारत सिंह यादव, कैलाश नारायण ,वरिष्ठ पत्रकार अवध नारायण उपाध्याय, जगदीश  लववशी शिवप्रसाद शर्मा, श हरिसिंह केशवाल, मानसिंह यादव फौजीसरकार, मनोज यादव वकील ,पवन यादव , सुनील  सहगल, दिनेश  शर्मा ,सतीश यादव, एवं अभिभावक छात्र-छात्राएं छात्राएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा  कार्यक्रम का संचालन  शिक्षक अनिल कुमार यादव ने किया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त प्राचार्य  अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट