प्रशिक्षण में न हाजिर होने पर दर्ज होगा मुकदमा, मनपा आयुक्त की चेतावनी से कर्मचारियों में हड़कंप

भिवंडी। भिवंडी मनपा चुनाव में ड्यूटी पर लगे मनपा कर्मचारियों को दूसरे प्रशिक्षण शिविर में हाजिर रहना अनिवार्य है।जो भी कर्मचारी इसमें गैरहाजिर रहेगा,उस पर मुकदमा किया जाएगा।इस प्रकार की चेतावनी मनपा आयुक्त अनमोल सागर ने दी है।

भिवंडी मनपा का चुनाव आगामी 15 जनवरी को होने वाला है।जिसके लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई।चुनाव में बड़े पैमाने पर मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया है।जिनके लिए दूसरा चुनाव प्रशिक्षण का आयोजन 6 व 7 जनवरी को रखी गई है। यह ट्रेनिंग कर्मचारियों के लिए बहुत ज़रूरी है और सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग में शामिल होना जरूरी है।क्योंकि पिछले प्रशिक्षण में मनपा के कई कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे।जिसके मद्देनजर आयुक्त अनमोल सागर ड्यूटी में लगाए गए सभी मनपा कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहा अनिवार्य कर दिया है।उन्होंने चेतावनी दी है कि कोई भी कर्मचारी इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित नहीं रहेगा।चुनाव अधिकारी व आयुक्त अनमोल सागर ने संबंधित कर्मचारी विभागों को आदेश दिया है कि जो कर्मचारी ट्रेनिंग में शामिल नहीं होंगे, उनके खिलाफ केस दर्ज करें और इसे उनकी सर्विस बुक में दर्ज करें।जिसे लेकर मनपा में हड़कंप मच गया है।सूत्र बताते है कि चुनावी ड्यूटी में लगाए गए कई कर्मचारी इसमें से अपना नाम निकलने के लिए सेटिंग में लगे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट