भिवंडी में स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान

भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका की सार्वत्रिक चुनाव प्रक्रिया 2025–2026 के तहत शहर में मतदाता जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप (सिस्टेमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) टीम की ओर से धामणकर नाका स्थित पद्मश्री अन्नासाहेब जाधव हाईस्कूल में मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महानगरपालिका आयुक्त अनमोल सागर, अतिरिक्त आयुक्त नयना ससाणे तथा स्वीप कक्ष के नोडल अधिकारी श्रीकांत परदेशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों और महिला पालक वर्ग के साथ मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके बाद पथनाट्य के माध्यम से मतदान के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे महिला मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाई जा सके। कार्यक्रम के दौरान सहायक नोडल अधिकारी कल्पना तलपाडे और राहुल नाडेकर ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुधीर घागस, उपाध्यक्ष अरुणा जाधव सहित स्वीप पथक के कर्मचारी पंडित केणे, सुबोध जाधव, धनश्री मेस्त्री, लिना तारे, पंकजकुमार राऊत, सनी ओव्हाल और विकी जाधव उपस्थित रहे और सक्रिय सहभाग लिया।कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट