बिना अनुज्ञप्ति पटाखा दुकानों के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दुकानें सील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 02, 2026
- 5 views
रोहतास जिलाधिकारी रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में पटाखा दुकानों की नियमित जाँच एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), थानाध्यक्ष (एसएचओ) एवं अंचलाधिकारी (सीओ) की संयुक्त टीम द्वारा सासाराम के गोला मोहल्ला स्थित मदार दरवाजा क्षेत्र में संचालित पटाखा दुकानों की जाँच की गई।जाँच के दौरान बिना अनुज्ञप्ति के पटाखा दुकान संचालित किए जाने का मामला सामने आया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलू फायर वर्क्स की दो दुकानों को बिना अनुज्ञप्ति के संचालन के कारण सील कर दिया गया।जिलाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि पटाखों की बिक्री एवं भंडारण निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही किया जाना अनिवार्य है। बिना वैध अनुज्ञप्ति के पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी पटाखा दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित नियमों का पूर्णतः पालन करें तथा वैध अनुज्ञप्ति के बिना किसी भी परिस्थिति में पटाखों की बिक्री एवं भंडारण न करें।उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि पटाखों की खरीदारी केवल अधिकृत एवं अनुज्ञप्तिधारी दुकानों से ही करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्रशासन को दें।जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर