अपराध शाखा ठाणे की बड़ी कार्रवाई...
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 04, 2026
- 116 views
हत्या के प्रयास मामले का फरार आरोपी भिवंडी से गिरफ्तार
भिवंडी। अपराध शाखा, ठाणे ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी को भिवंडी से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, संबंधित पुलिस थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी वारदात के बाद से फरार था। अपराध शाखा की विशेष टीम ने जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। साथ ही गुप्तबातमीदारों को सक्रिय किया गया, जिनसे मिली पुख्ता जानकारी में आरोपी के भिवंडी क्षेत्र में छिपे होने की पुष्टि हुई। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से भिवंडी में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और तकनीकी दक्षता एक बार फिर साबित हुई है।


रिपोर्टर