बिना नंबर प्लेट की लावारिस हालत में मिली बाइक को पुलिस ने किया बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Dec 25, 2025
- 180 views
संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- राष्ट्रीय राजमार्ग से कर्मनाशा बाजार के नजदीक छज्जूपुर पोखर के पुल पर लावारिस हालत में बिना नंबर प्लेट की गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया। मिली जानकारी के मुताबिक 112 नंबर की पुलिस गस्ती में जा रही थी तो रोड के किनारे बाइक को पलटी हुई देखा।
जहां से पुलिस ने बाइक को थाने लाया लेकिन उसके आगे पीछे नंबर नहीं होने के कारण पुलिस मामले को दर्ज कर चेसिस नंबर और इंजन नंबर के आधार पर बाइक के मालिक का पता लगाने में जुट गई। अब जांच के बाद हीं पता चलेगा कि बाइक चोरी की है या किसी दुर्घटना को अंजाम दिया है यह जांच के बाद ही पता चल सकता है।


रिपोर्टर