108 एम्बुलेंस में समय पर मिली सेवा पायलट व ईएमटी ने प्रसूता का करवाया सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा स्वस्थ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 20, 2025
- 449 views
राजगढ़ । बोडा की एक प्रसूता महिला का 108 एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 6.30 बजे 108 एम्बुलेंस को कॉल प्राप्त हुआ एम्बुलेंस बोडा अस्पताल पहुंची। जहां पर आरती भिलाला पति बंटी भिलाला को प्रसव पीड़ा होने पर आरती का ब्लडप्रेशर बढ़ जाने के कारण बोड़ा हॉस्पिटल से एम्बुलेंस से हॉस्पिटल शाजापुर रेफर किया गया । एम्बुलेंस प्रसुता आरती को लेकर शाजापुर के लिए रवाना हुई। सारंगपुर के पास रास्ते में आरती को अधिक प्रसव पीड़ा होने पर रास्ते में एंबुलेंस स्टॉप EMT राहुल मालवीय, पायलट जितेन्द्र यादव ने रास्ते में गाड़ी को साइड से खड़ी कर डिलेवरी करवाई गई ।प्रसूता ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात को सरकारी हॉस्पिटल सारंगपुर में भर्ती करवाया गया।परिजनों ने एम्बुलेंस कर्मियों की सेवा भावना, त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना की।


रिपोर्टर