भिवंडी में चोरी की दो वारदातें, लाखों का माल उड़ाया, केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 18, 2025
- 125 views
भिवंडी। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो चोरियों के मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मामलों में नकदी, सोने के आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ किया गया है।
पहली घटना निजामपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता जगदीश चंद्रकांत कोडमेंकर (67) के अनुसार,16 दिसंबर की रात 10 बजे से 17 दिसंबर की सुबह 7:30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके भिवंडी स्थित वाणीआली, बाजारपेठ इलाके के घर नंबर 160 को निशाना बनाया। चोरों ने घर के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सोने के आभूषण व नकदी सहित करीब 3.99 लाख रुपये के आभूषण व नकदी चोरी कर लिया।
दूसरी घटना नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। यहां शिकायतकर्ता आनंद जयवंत कांबले (51), जो एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं, ने गोदाम में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। 16 दिसंबर की रात से 17 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने कोहिनूर टेलीवीडियो प्रा. लि. कंपनी के इंडियन लॉजिस्टिक गाला स्थित गोदाम की दीवार और शटर तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने गोदाम में रखे दो होम थिएटर सिस्टम, जिनकी कीमत करीब 64,309 रूपये बताई गई है, चोरी कर लिए,पुलिस दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


रिपोर्टर