छात्र-छात्राओं को दिलाई गई बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत शपथ
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 17, 2025
- 150 views
तलेन । राजगढ़ जिले में बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरुकता हेतु जिले के समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त राजगढ़ अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में बुधवार को नगर तलेन के पीएम श्री शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन विधालय प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार, समस्त शिक्षकगण विधालय के समस्त छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में किया गया। महिला बाल विकास सेक्टर पर्यवेक्षक रचना रावत एवं नगर की समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव बताए गए एवं समस्त छात्र-छात्राओं को बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।


रिपोर्टर