कलेक्टर डॉ. मिश्रा के संवेदनशील नेतृत्व में सम्मानपूर्ण विदाई और समयबद्ध दावा निपटान की नई व्यवस्था स्थापित
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Dec 10, 2025
- 19 views
राजगढ़ । राजगढ़ जिले में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ रहा है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने एक प्रभावी और संवेदनशील व्यवस्था विकसित की है, जिसके तहत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पीपीओ उपलब्ध कराया जा रहा है। यह व्यवस्था जिले में सुशासन और मानवीय प्रशासन की एक मिसाल बनकर उभर रही है।
बुधवार को आयोजित भावपूर्ण विदाई समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री ओमप्रकाश सेन ने भावुक होकर कहा कि "मेरे पिता की पीपीओ बनने में छह महीने लग गए थे, लेकिन कलेक्टर डॉ. मिश्रा के संवेदनशील नेतृत्व और जिम्मेदार टीमवर्क के कारण हमें यह सुविधा मिल रही है। 38 वर्षों की सेवा में इतना सम्मान और गरिमा कभी महसूस नहीं हुई। यह मेरे जीवन का अत्यंत विशेष दिन है।"
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समारोह में कहा कि प्रशासन का प्रथम लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक कर्मचारी का सेवानिवृत्ति जीवन सुखी और तनावमुक्त हो। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी देय राशि समय पर मिले, इसके लिए विस्तृत और चरणबद्ध जांच व्यवस्था लागू की गई है। यदि किसी कर्मचारी की सेवानिवृत्ति सूचना पेंशन विभाग को समय पर नहीं भेजी जाती है, तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोक दी जाती है। प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर यह संदेश स्पष्ट किया गया है कि दावा निपटान में विलंब की कोई जगह नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रक्रिया सुधार नहीं है, बल्कि “कर्मचारियों के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा” की दिशा में प्रशासन का दृढ़ संकल्प है। राजगढ़ जिला प्रशासन की यह पहल पूरे प्रदेश में संवेदनशील सुशासन और कर्मचारी-केंद्रित प्रशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।
माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारी अधिकारी में डाईट राजगढ़ श्री अशोक कुमार शर्मा, बीईओं राजगढ श्रीमति मनोरमा चौरसिया, बीईओं राजगढ श्री अर्जुन सिंह चौहान, बीईओं राजगढ़ श्री ओमप्रकाश शर्मा, बीईओं राजगढ श्रीमति गुलाब शाक्यवार, बीईओं राजगढ श्री शिवनारायण सौधिया, बीईओं राजगढ श्रीमति इन्द्रा शर्मा, बीईओं राजगढ़ श्रीमति गीता जोशी, बीईओं राजगढ़ श्रीमति चन्द्रकला नारोलिया, बीईओं राजगढ़ श्री घनश्याम शर्मा, बीईओं नरसिंहगढ़ श्रीमति सुधा, बीईओं नरसिंहगढ श्रीमति निगार सुल्ताना, बीईओं नरसिंहगढ़ श्री कैलाश सिंह, बीईओं नरसिंहगढ श्रीमति प्रेमबाई मेहर, बीईओं नरसिंहगढ श्री कमल सिंह बडगोटा, बीईओं सारंगपुर श्री अर्जुन कुमार वात्रे, बीईओं सारंगपुर श्रीमति निर्मला पंवार, बीईओं सारंगपुर श्री बीरम सिंह मरमट, बीईओं खिलचीपुर श्री कमल किशोर शर्मा, बीईओं जीरापुर श्री ओमप्रकाश सेन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी राजगढ श्रीमति उमा मेवाडें, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी राजगढ श्री रामनिवास त्यागी, जल संसाधन राजगढ श्री प्रकाश कुमार हलवा, जल संसाधन नरसिंहगढ श्री दिनेश गुप्ता, लोक स्वास्थ यांत्रिकी खण्ड राजगढ श्री ब्रजेश शर्मा, लोक स्वास्थ यांत्रिकी खण्ड राजगढ श्रीमति कौशल्या बाई, आदिम जाति कल्याण विभाग राजगढ श्री सज्जन सिंह चन्द्रावत, पुलिस अधीक्षक राजगढश्री अनूप कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री लाखन सिंह आदि को माला, शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह एवं पीपीओ का वितरण कर उनका सम्मान किया गया।


रिपोर्टर