ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ड्राइवर अरेस्ट

भिवंडी। भिवंडीअंजुर फाटा-ठाणे मार्ग पर काल्हेर में बी मार्ट के सामने सड़क पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा दोपहिया वाहन सवार युवक को टक्कर मार दी।इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौत हो गई।नारपोली पुलिस स्टेशन में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार मुंबई के बोरीवली निवासी नरेश खिमजी मिनात (44) सोमवार को काम के लिए भिवंडी आया था। काम खत्म करने के बाद वह बाइक द्वारा अंजुरफाटा-ठाणे रोड द्वारा घर जाने के लिए निकला।जैसे ही वह रात करीब 10 बजे काल्हेर में स्थित बी मार्ट के सामने पहुंचा उसी दौरान तेजगति से आ रहे टाटा कंपनी की ट्रक क्रमांक एम.एच. 04 जी.आर. 8717 के चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए नरेश के दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके कारण गंभीर चोट लगने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नारपोली पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी आईजीएम अस्पताल में भेज दिया। इस दुर्घटना के बाद मृतक नरेश के भाई भावेश मिनात की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर सीआरपीसी की धारा 135 के तहत नोटिस जारी किया गया है।उक्त जानकारी जाँच अधिकारी सपोनी माणिक होलकर ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट