26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Dec 09, 2025
- 269 views
जौनपुर, बरसठी। थाना क्षेत्र के आलमगंज गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय सोनू गौतम पुत्र पप्पू गौतम ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना लगभग दोपहर 1:30 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, सोनू के पिता पप्पू गौतम कई वर्ष पहले ही लापता हो चुके हैं, जिससे परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा था। सोनू विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं एक 2 वर्ष का और दूसरा 4 वर्ष का है अचानक उठाए गए इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सोनू के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


रिपोर्टर