भिवंडी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की चुनावी बैठक आज

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका के आगामी सार्वत्रिक चुनावों को लेकर शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) की ओर से शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे एक अहम बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक गायत्री नगर दुर्गा माता मंदिर के पास हालीम अंसारी बंगले के बाजू में स्थित हॉल, प्रभाग क्रमांक 3 में होगी।यह बैठक भिवंडी शिवसेना जिला प्रमुख मनोज गगे के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। बैठक के आयोजन की पहल भारतीय कामगार सेना के भिवंडी उपाध्यक्ष एवं उपपैनल प्रमुख मुजम्मिल खान तथा पैनल प्रमुख सुरेश पाटिल ने की है। बैठक में भिवंडी महापालिका संपर्क प्रमुख कीशोर पोतदार, भिवंडी महानगरपालिका संपर्क संघटिका राजलक्ष्मी अंगारखे, शहर प्रमुख प्रसाद पाटील, महानगर प्रमुख अरुण पाटील और जिल्हा संघटिका वैशाली ताई मेस्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और आगामी चुनावी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।बैठक में शिवसेना के सभी पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, युवा सेना, उत्तर भारतीय सेना, अल्पसंख्यक सेना तथा अंगीकृत संघटनाओं के पदाधिकारियों और शिवसैनिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है। यह जानकारी शिवसेना भिवंडी जिल्हा सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी ने दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट