भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका में आरक्षण सोडत पारदर्शी ढंग से संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 11, 2025
- 168 views
महिलाओं को मिला अधिक प्रतिनिधित्व
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका के आगामी चुनावों के लिए आरक्षण सोडत मंगलवार (11 नवंबर) को राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन भिवंडी मनपा प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर के नेतृत्व में पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। इस सोडत में महिलाओं को उल्लेखनीय प्रतिनिधित्व मिला है। कुल 90 सीटों में से 45 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
यह कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 12 बजे मानसी भारत गडा पदवी (विज्ञान और वाणिज्य) कॉलेज के शांति चंदन सभागृह, अंजूरफाटा, भिवंडी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पालिका के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, उपायुक्त विक्रम दराडे, शैलेंश दोंदे व अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। महानगर पालिका के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य मागासवर्गीय तथा सर्वसाधारण वर्ग के लिए आरक्षण निम्नानुसार तय किया गया
इस आरक्षण प्रक्रिया से महिलाओं को स्थानीय राजनीति में बड़ी भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे नगर प्रशासन में संतुलन और संवेदनशीलता बढ़ने की उम्मीद है। आरक्षण सोडत का सीधा प्रसारण “यू ट्यूब” चैनल पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में नागरिकों ने देखा। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में पूरी हुई। महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि आरक्षण से संबंधित कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वे 17 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक दोपहर 3 बजे तक नई प्रशासनिक इमारत के प्रथम तल, भिवंडी-निजामपुर महानगरपालिका कार्यालय में शिकायत अथवा सुझाव जमा करा सकते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने बताया कि “पूरा कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुआ। महिलाओं को मिले बढ़े हुए प्रतिनिधित्व से नगर प्रशासन में नई ऊर्जा और दृष्टिकोण आएगा।”


रिपोर्टर