भिवंडी में नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 08, 2025
- 130 views
रहनाल गांव से देर रात गायब हुई किशोरी, नारपोली पुलिस ने शुरू की जांच
भिवंडी । भिवंडी तालुका के रहनाल गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। इस प्रकरण में नारपोली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पिता ने दर्ज शिकायत में बताया कि 7 नवंबर की रात करीब पौने तीन बजे उनकी नाबालिग पुत्री घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ अज्ञात स्थान पर ले गया है।प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि आरोपी ने नाबालिग को अपनी गलत नीयत से अपने साथ ले जाने का अपराध किया है। फिलहाल आरोपी फरार है। नारपोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अपह्रत लड़की की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है


रिपोर्टर