महिला पर जानलेवा हमला, तीन रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी। शहर के निजामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के इस्लामपुरा इलाके में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि यह हमला 4 नवंबर को दोपहर एक बजे से रात करीब 11 बजे के बीच हुआ। पीड़िता फहीम जहिर खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी के रिश्तेदारों शकीला अब्दुल कादिर मोमिन, नदीम अबुतालीब मोमिन और हिना नदीम मोमिन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विवाद के दौरान नदीम मोमिन ने ईंट का टुकड़ा फेंककर उस पर हमला किया, जो उसके सीने पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद हिना मोमिन ने लकड़ी की फट्ठी से उस पर वार किया। घटना के बाद घायल महिला को तत्काल स्व. इंदिरा गांधी अस्पताल, भिवंडी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस प्रकरण में अपराध क्रमांक 646/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 118(1), 125, 125(अ), 352, 351(3) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच पुलिस उपनिरीक्षक अमित गोते कर रहे है

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट