पीएम श्री स्कूल तलेन में सांसद खेल महोत्सव का हुआ आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 29, 2025
- 416 views
तलेन । पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में नोडल खेल प्रभारी अनिल कुमार यादव के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय में खेल उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के अंतर्गत आने वाली संस्कार कॉन्वेंट , सर्वोदय पब्लिक स्कूल, मास्टरमाइंड एकेडमी, सागर पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर ,माध्यमिक विद्यालय भील खेड़ा, माध्यमिक विद्यालय बावड़ीखेड़ा की टीम उपस्थिति रही। बालक वर्ग में कबड्डी के मैच में संस्कार कान्वेंट की टीम विजेता तथा मास्टरमाइंड की टीम उपविजेता रही । खो-खो मे पी एम श्री की छात्रा की टीम विजेता एवं सर्वोदय विद्यालय की टीम उपविजेता रही। कबड्डी मिनी वर्ग में सरस्वती ज्ञान मंदिर विजेता रहा एवं मिनी बालिका वर्ग में माध्यमिक विद्यालय बावड़ी खेड़ा की टीम विजेता एवं भीलखेड़ा की टीम उपविजेता रही। इस कार्यक्रम में श्रीमती स्नेहलता तिवारी , माधव प्रसाद आदमपुरिया,अवधेश यादव, दिनेश प्रजापति ,राकेश कुमार यादव , गोविंद मालवीय , रोशन मंडोलिया , समद पठान , गोवर्धन लववंशी शुभम यादव ,धर्मेंद्र यादव वीरेंद्र यादव,लखन लववंशी , अजय भिलाला , अमृतलाल माली समस्त विद्यालय के खेल प्रशिक्षक एवं खेल प्रतिभागी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


रिपोर्टर