कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक तोलानी ने सहपरिवार वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बाटी

स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए खरीदे


राजगढ़ ।  कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार तोलानी ने सह- परिवार जिला अस्पताल स्थित वृद्धा आश्रम में पहुंचकर दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बाटी, वृद्धजनों को शॉल, श्रीफल, मिठाई व फुलझड़ियां चलाकर दीपावली की शुभकामना दी।कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने उनके  हाल-चाल जानते हुए खाने-पीने रहने आदि की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।


तत्पश्चात राजगढ़ मुख्य बाजार पहुंचकर कलेक्टर डॉ. मिश्रा व पुलिस अधीक्षक श्री तोलानी ने स्थानीय कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी के दिए व अन्य सामग्री की खरीदारी भी की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट