ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय महिला की मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 13, 2025
- 204 views
कैमूर-- जिला के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडित पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर गया रेलखंड अंतर्गत फ्रेट कोरिडोर के नगर पंचायत कुदरा लालापुर ओवरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय महिला की मौत। मिली जानकारी के अनुसार कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ खुर्द निवासी सुखारी सिंह की लगभग 65 वर्षीय धर्मपत्नी गांगी देवी, परोपकार सेवा संघ समाजिक संगठन के अध्यक्ष बबलु सिंह की मां घरेलू सामानों की खरीदारी करने के लिए बाजार गई हूई थी, अकस्मात उपरोक्त स्थल पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत का का खबर दोपहर तक हवा की तरह फैल गया। देर शाम तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया अंततः देवराढ़ खुर्द गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं से जानकारी मिला, की लगभग 65 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आने से हूई मौत की मृतक महिला परोपकार सेवा संघ समाजिक संगठन के अध्यक्ष बबलु सिंह की मां है। रेलवे प्रशासन द्वारा पंचनामा के उपरांत शव को कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण हेतु सासाराम भेजा गया। समाजिक कार्यकर्ताओं सहित गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।


रिपोर्टर