पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार चोरी की दो मोटरसाइकिल जप्त
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 12, 2025
- 453 views
बोडा, राजगढ़ । राजगढ जिले में पुलिस कप्तान श्री अमित तोलानी (IPS) जी द्वारा अपराध नियंत्रण व चोरी की घटनाओ की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अति. पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के निर्देशन में व एसडीओपी नरसिंहगढ सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा चोरी की दो मोटर सायकल कीमती 165000 रुपये की बरामद की गयी।
दिनांक 09.10.2025 को फरियादी गोविंद पिता बद्रीसिहं राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम ढावला ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.10.25 की रात्रि करीब 12.00 मैने मेरी मोटर सायकल सीडी डीलक्स क्रमांक MP 38 MC 3770 लाल कलर कीमती 75000/- रुपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गये रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 292/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं दिनांक 11.10.2025 को फरियादी श्याम सुंदर बैरागी पिता प्रभुलाल बैरागी निवासी बोडा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.10.2025 को उसकी मोटरसायकल क्रमांक MP04 MQ 4686 कीमती 90000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 296/25 धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर विवचना मे लिया गया।
क्षेत्र मे बढ रही चोरिया को गभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी उनि देवेन्द्र राजपूत ने टीम गठित की ,टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीब्ही फुटेज चेक किये व आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पचोर मे एक सदिग्ध व्यक्ति मेकेनिक की दुकानो तरफ चोरी की मोटर सायकल लिये घूम रहा है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर पचोर से संदेही अंतरसिंह पिता रघुवीरसिंह राजपूत निवासी मुण्डलाबारोद थाना कुरावर को मय मोटर सायकल MP 38 MC 3770 के पकडा जिससे अन्य घटनाओ के बारे मे बारीकी से पूछताछ की जिसके द्वारा उक्त घटना के साथ मोटर सायकल क्रमांक MP04 MQ 4686 को चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी के कब्जे से MP 38 MC 3770 व मोटर सायकल क्रमांक MP04 MQ 4686 कुल कीमती 165000 रुपये की बरामद की गयी उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र सिंह राजपूत, सउनि मांगीलाल शिवहरे,प्रआर 642 रामनारायण जटिया,आर. 823 कपिल अटारिया आर.922सुनील सौलंकी, आर.334 दुष्यत जाट, आर. 161 पर्वतसिंह रुहैला का सराहनीय योगदान रहा ।


रिपोर्टर