भिवंडी-निजामपुर मनपा करेगी क्रेडिट रेटिंग की शुरुआत आर्थिक अनुशासन को नई दिशा

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका आर्थिक अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से अब क्रेडिट रेटिंग की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर (भा.प्र.से.) की पहल पर यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है,जानकारी के अनुसार, मनपा की क्रेडिट रेटिंग का कार्य देश की नामी और सेबी (SEBI) मान्यता प्राप्त संस्था क्रिसिल रेटिंग्स (CRISIL Ratings) द्वारा किया जाएगा। रेटिंग प्रक्रिया के तहत क्रिसिल मनपा की वित्तीय स्थिति का गहन अध्ययन और विश्लेषण करेगी, जिसके आधार पर मनपा की क्रेडिट रेटिंग तय की जाएगी। इस पहल से भिवंडी-निजामपुर मनपा की वित्तीय स्थिति पर एक स्पष्ट श्वेतपत्र तैयार होगा,जिससे मनपा की आर्थिक क्षमता की सटीक तस्वीर सामने आएगी। क्रेडिट रेटिंग प्राप्त होने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि मनपा केंद्र और राज्य सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के तहत पायाभूत विकास परियोजनाओं के लिए निधि की मांग कर सकेगी। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर मनपा को पूंजी जुटाने के लिए बॉन्ड (कर्जरोखे) जारी करने में भी सुविधा होगी।मनपा प्रशासन का मानना है कि इस प्रक्रिया से वर्तमान में चल रही योजनाओं की प्रभावशीलता का भी आकलन हो सकेगा, साथ ही आर्थिक और प्रशासनिक कामकाज की पारदर्शिता बढ़ेगी।बगौरतलब है कि क्रिसिल रेटिंग्स अब तक देश की कई सरकारी संस्थाओं, महानगरपालिकाओं और सार्वजनिक उपक्रमों की सफलतापूर्वक क्रेडिट रेटिंग कर चुकी है। भिवंडी-निजामपुर मनपा के मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी रामप्रसाद सोलुंके ने बताया कि यह पहल मनपा के वित्तीय प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, जिससे भविष्य की विकास योजनाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट