भिवंडी में बहन की प्रेमी पर भाई ने चाकू से हमला कर जान लेने व दहशत फैलाई; हमलावर भाई फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 07, 2025
- 277 views
भिवंडी। भिवंडी के अंजुर फाटा इलाके में रविवार रात सगी बहन की प्रेमी द्वारा अपहरण किए जाने से गुस्साए भाई ने प्रेमी के मामा पर चाकू से वार कर उसे जान से मारने का प्रयास किया।इतना ही नहीं हमलावर ने अपने दोस्तों की ओर चाकू लहराकर दहशत फैलाया। इस घटना के बाद हिंसक भाई के खिलाफ नारपोली पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।जिसके बाद से फरार हो गया है।इस घटना से इलाके में दहशत व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के अंजुरफाटा इलाके में रहने वाले गणेश अनंत शिदे (25) की बहन कुछ दिन पहले नारपोली इलाके में रहने वाले लक्ष्मण नारायण मंडल (27) के साथ फरार गई थी। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लक्ष्मण अंजुर फाटा में अनंत जिम के सामने अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था।इसी दौरान नाराज गणेश वहां आ गया और लक्ष्मण के साथ गाली-गलौज की और उसे हाथ के थप्पड़ से पीटा।इतना ही नहीं गणेश ने लक्ष्मण को जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मण को बचाने आए अपने दोस्तों को भी गणेश ने चाकू दिखाया और इलाके में आतंक मचा दिया। इस मामले में घायल लक्ष्मण की शिकायत के आधार पर गणेश के खिलाफ नारपोली पुलिस ने बीएनएस की धारा के साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 144, 37 (1) 135 और आपराधिक प्रक्रिया (संशोधन) अधिनियम 2013, धारा 3 व 7 के तहत मामला दर्ज किया है।हालांकि जैसे ही पुलिस केस दर्ज होने की भनक आरोपी गणेश को मिली वह मौके से फरार हो गया।


रिपोर्टर