संघ के शताब्दी वर्ष पर बावड़ीखेड़ा में निकला संघ का पथ संचलन ग्राम वासियों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 05, 2025
- 436 views
तलेन । गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर रविवार को पचोर खंड के मंडल अमलार का पथ संचलन गांव बावड़ी खेड़ा में निकल गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह लववंशी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजगढ़ विभाग के विभाग प्राध्यापक कार्य प्रमुख श्री राम जी जटिया उपस्थित रहे । अतिथियों द्वारा द्वारा शस्त्र पूजन किया गया तत्पश्चात तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री जटिया का उद्बोधन हुआ ।
उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन के विषय को रखते हुए उपस्थित स्वयंसेवकों से कहा कि पंच परिवर्तन का कार्य करके आप अपने आप को सर्वश्रेष्ठतम स्थान पर पहुंचते हुए समाज उत्थान के लिए कार्य करेंगे।बौद्धिक के पश्चात पथ संचालन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण से घोष के साथ प्रारंभ हुआ पथ संचलन गांव के विभिन्न मोहल्लों के मार्गो से होकर गुजरा इस दौरान पथ संचालन का गांव वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्ष कर स्वागत किया गया। गांव के प्रमुख मार्ग कॉलोनी-शिव मंदिर-बरंडी मोहल्ला-कुम्हार मोहल्ला-बिहारी लाल जी मामा -चौकीदार मोहल्ला-अमलार रोड-श्री हनुमान मंदिर-श्री राम मंदिर चौक-श्री कालाजी महाराज मोहल्ला-श्री शिव मंदिर-नाका-अमलार जोड़ से निकलते हुए
पुनः सरस्वती सिंधु शिशु मंदिर पहुंचा जहां पर पथ संचलन का समापन हुआ । इस पथ संचलन में अमलार मंडल के गांव बावड़ी खेड़ा ,अमलार, टीकरिया, फूलपुरा , शहवाजपुरा , बामौरा जागीर, मालाखेड़ी व तलेन के स्वयंसेवक शामिल रहे।


रिपोर्टर