राजगढ़ जिले के किसान फसल मुआवजे से वंचित, शेष क्रॉप कटिंग होने व 25 प्रतिशत से अधिक क्षति पाए जाने पर राहत राशि की जावेगी मांग भाजपा जिला अध्यक्ष ने भी मुआवजे को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Oct 04, 2025
- 587 views
प्रदेश के 13 जिलों में पीला मोजेक वायरस से खराब फसल का मिला मुआवजा,
राजगढ । मध्य प्रदेश में अतिवर्षा, बाढ़ और फिर पीला मोजेक वायरस से खबर हुई सोयाबीन फसल की भरपाई के लिए प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव ने 02 अक्टूबर को 13 जिलों के प्रभावित 8,84,772 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से 653.34 करोड़ की राहत राशि अंतरित की है।इसमें वे किसान भी शामिल हैं, जिनकी सोयाबीन की फसल पीला मोजेक वायरस और कीट व्याधि से प्रभावित हुई थी। ऐसे 4.94 लाख किसानों को 322 करोड़ रुपये सहायता दी गई। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित 3.90 लाख किसानों के खातों में 371 करोड़ की राहत राशि अंतरित की गई।
लेकिन राजगढ़ जिले के किसान इस मुआवजा की राशि से वंचित रह गए हैं, मुआवजे की सूची में राजगढ़ जिला का नाम ही नहीं है, बता दें कि राजगढ़ जिले के किसानों की भी फसल पिला मोजेक रोग व असमय बारिश से व्यापक रूप से बर्बाद हो गई है जिससे किसान हताश है।
राजगढ़ जिले में किसानों को खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। वहीं राजगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने भी प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है, जिसमे उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले में भी असमय वर्षा एवं पीला मोजेक रोग से व्यापक रूप से नष्ट हो गई है प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की फैसले बर्बाद होने वह फसलों की पैदावार बहुत कम होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है जिलाअध्यक्ष ने प्रभावित किसानों की फसलों का उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।
वही संयुक्त कलेक्टर श्री वीरेंद्र सिंह दांगी द्वारा बताया गया कि राजगढ़ जिले में सोयाबीन के संबंध में वर्तमान में सभी तहसीलों में क्रॉप कटिंग पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जिले में कुल 2504 क्रॉप कटिंग की जाना है। जिसमें से सभी तहसीलों में कुल मिलाकर 2177 क्रॉप कटिंग किया जा चुका है, शेष क्रॉप कटिंगशीघ्र पूरा किए जाने हेतु कलेक्टर द्वारा सभी तहसीलदारों को उक्त कार्रवाई हेतु तत्काल पाबंद किया गया है। क्रॉप कटिंग में 25 प्रतिशत से अधिक क्षति पाए जाने पर शासन से राहत राशि की मांग की जा जावेगी।।


रिपोर्टर