सभी राजनीतिक पार्टियों को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के निमित्त मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराया गया
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 30, 2025
- 49 views
कैमूर-- जिला समाहरणालय निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर भभुआं की अध्यक्षता में दिनांक 30.9.2025 को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष सचिव व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिव व प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची के संबंध में विधान सभावार का जानकारी दी गई। उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष सचिव प्रतिनिधि को कैमूर भभुआं जिला अंतर्गत सभी चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र यथा 203- रामगढ़, 204- मोहनियां, 205-भभुआं एवं 206- चैनपुर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड प्रति एवं सॉफ्ट प्रति प्राप्त कराई गई। साथ ही सभी से अनुरोध किया गया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त अपेक्षित सहयोग करने का कष्ट किया जाए, बैठक में जदयू के जिला अध्यक्ष अजय कुमार पटेल, राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव बनारसी सिंह यादव, बसपा के प्रतिनिधि संतोष कुमार, बीजेपी के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रधान महासचिव रंजीत कुमार सिंह, सीपीआई एम के प्रतिनिधि भीम सिंह, सीपीआईएमएल के जिला सचिव मोरध्वज सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार उपस्थित रहें।


रिपोर्टर