भभुआं विधायक भरत बिंद ने दो पुलों का किया शिलान्यास
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2025
- 143 views
संवाददाता सूचित पांडेय की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- शनिवार को रामपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत के सबार और शिवपुर गांव में दुर्गावती नदी पर 11-11 करोड़ की लागत से 100 मीटर लंबे पुलों के निर्माण कार्य का शनिवार को भभुआं विधायक भरत बिंद ने नारियल फोड़कर पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इन पुलों के निर्माण से कैमूर और रोहतास जिले के बीच सीधा आवागमन संभव होगा। वर्तमान में कैमूर के सबार, पांडेयपुर, झाली, बहेरी सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को रोहतास के चेनारी बाजार जाने के लिए 5 से 10 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पुल बन जाने से यह दूरी लगभग 2 किमी कम हो जाएगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते 20 वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हो रहा है। शिवपुर गांव के ग्रामीणों ने विधायक का जमकर प्रशंसा किया शिलान्यास के मौके पर मौजूद रहे प्रखंड अध्यक्ष अभय सिंह सहीत सैकड़ो ग्रामीण जनता|


रिपोर्टर