प्रखंड परिसर में हुआ 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट

कैमूर-- जिला के कुदरा प्रखंड परिसर अंतर्गत स्थानीय विधायक द्वारा  दीप प्रज्वलित कर किया गया 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन। आपको बताते चलें कि 20 सूत्री कार्यक्रम भारत सरकार का एक गरीबी उन्मूलन और जीवन स्तर सुधार कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत 1975 में हुई थी, जिसे 2006 में संशोधित किया गया। इसका उद्देश्य गरीबी हटाना, रोज़गार बढ़ाना, शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार करना, भूमि सुधार करना और कमजोर वर्गों का सशक्तिकरण करना है। यह कार्यक्रम भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और विभिन्न मंत्रालयों द्वारा लागू की गई योजनाओं से जुड़ा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी को कम करना और वंचितों के जीवन में गुणात्मक सुधार लाना,लोगों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना,शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में विकास लाना,महिलाओं और अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करना,यह कार्यक्रम गरीबी, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि, भूमि सुधार, सिंचाई, और पर्यावरण जैसे विविध सामाजिक-आर्थिक पहलुओं को शामिल करता है।2006 के बाद, इस कार्यक्रम में 65 से अधिक मदें शामिल हैं, जो वर्तमान में विभिन्न मंत्रालयों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जुड़ी हैं। कार्यक्रम की प्रगति की नियमित निगरानी की जाती है और सरकार द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है।इसकी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला से प्रखंड स्तर पर समितियां बनाई जाती हैं, जिनकी अध्यक्षता प्रभारी मंत्री के द्वारा किया जाता हैं। विगत दिन कुदरा प्रखंड परिसर में स्थानीय विधायक संगीता कुमारी के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के साथ ही उपस्थित महानुभवों को फूल मालाओं से अलंकृत कर अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया। जिस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट