नये प्रभारी प्राचार्य डॉ उमेश कुमार सिंह का भव्य स्वागत हुआ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Sep 16, 2025
- 50 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के रामनारायण साह सर्वोदय महाविद्यालय गंजभडसरा के नये नियुक्त प्रभारी प्रिंसिपल का कालेज के शिक्षक एवं शिक्षेकतर कर्मियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया । एवं कालेज कर्मियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कालेज का हर परेशानी दूर होगी एवं कालेज नित नई ऊंचाई को छुवेगा।पठन सुचारू ढंग से चलेगी। एवं कालेज के विकास में चार चांद लगेंगे। जिसमें प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उमेश कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कालेज का कार्य अच्छे ढंग से करने की बात कही। अभिनंदन समारोह में प्रो०अमरनाथ सिंह,प्रो ०राजेन्द्र सिंह,प्रो० शैलेन्द्र कुमार,प्रो० मोती चन्द साह,प्रो० वशिष्ठ नारायण सिंह,प्रो०सत्येनद्र ठाकुर,राजू सिंह,प्रो ० भीम सिंह, सोनू कुमार, अवधेश सिंह,प्रो०शिवाजी,प्रो ०नर्वदेश्वर सिंह,प्रो ० देवनारायण ठाकुर,प्रो० राजेन्द्र सिंह त्यागी, प्रोफेसर कुमारी उर्मिला, प्रोफेसर प्रभावती , प्रोफेसर मैनैजर सिंह,प्रो० तेज नारायण सिंह,प्रो रामदरश राय,प्रो० रामजीत यादव , पूर्व प्राध्यानाध्यापक रामलाल सिंह,अवध किशोर सिंह समाजिक कार्यकर्ता, शशिकांत सिंह, महेंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षेकतर कर्मियों की उपस्थिति रही। जिन्होंने नये प्राचार्य डॉ उमेश कुमार सिंह को फूल मालाओं से स्वागत किया गया।


रिपोर्टर