मोहनदास जी का नेत्रदान दो जीवन को कर गया रोशन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Sep 10, 2025
- 664 views
तलेन । नगर तलेन निवासी गोविंददास भट्टड के छोटे भाई एवं , श्याम ,कपिल, ममता, माधुरी के पिता सफ़ल व्यायसायी श्री मोहनदास जी भट्टड़ का बुधवार को देहावसान हो गया। देहावसान उपरांत भट्टड़ परिवार की सहमति होने पर लायंस क्लब ब्यावरा निवासी राहुल डागा ने संपर्क कर नेत्रदान की गुजारिश की जिस पर शिक्षित समझदार परोपकारी परिवार ने अपनी सहमति प्रदान की जिस पर नवज्योती नेत्रदान समिति की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने तुरंत भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल आई बैंक से संपर्क कर नेत्रदान करवाया। नवज्योती नेत्रदान समिति की अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय मोहनदास जी के नेत्रदान से नेत्रदान कि मुहीम को बल ना सिर्फ बल मिलेगा वरन जिले में नेत्रदान के प्रति आम जन में नेत्रदान के प्रति चेतना जाग्रत होगी। पूजा गुप्ता ने आगे कहा कि आँखों की खूबसूरती पर बेपनाह लिखने वालो, एक नज़र उन पर भी डालनी चाहिए जो देख नही सकते।हर कोई अपनी आंखें मरने से पहले दान कर सकता है जिससे मरने के बाद भी हमारी आंखें इस खूबसूरत दुनिया को देख सके। दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जो इस खूबसूरत दुनिया को देख नहीं पाते हैं उनकी अंधेरी दुनिया में उजाला नेत्रदान करके लाया जा सकता है और नेत्रदान महादान करके मरने के बाद भी महापुण्य कमाया जा सकता है। नेत्रदान के समय लायंस क्लब चिराग मोदानी, संदीप पालीवाल उपस्थित रहे।उनकी अंतिम शव यात्रा उनके निवास स्थान गांधी चौक से निकली गई इस अंतिम यात्रा में नगर व आसपास क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए उनके पार्थिव शरीर को उनके पुत्र श्याम भट्टर व कपिल भट्टर ने स्थानीय विश्राम घाट पर मुखग्नि दी गई।


रिपोर्टर