भिवंडी में मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 06, 2025
- 352 views
भिवंडी। शिवसेना शहर जिला शाखा अजय नगर भिवंडी में आज मीनाताई बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के शहर जिला प्रमुख मनोज गगे, जिला सचिव राजाभाऊ पुण्यार्थी और जिला संघटिका वैशालीताई मेस्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। उपविभाग प्रमुख दीपक वाघ और राजू पातकर ने महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा पर जिला संघटिका वैशालीताई मेस्त्री, उपजिला संघटिका वर्षाताई पाटील और पश्चिम संघटिका दीपालीताई जैन ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाई वनगे, अरुण आयरे, नितीन काठवले, शांताराम जाधव, पश्चिम सचिव नितेश दांडेकर, व्यापारी संघटना अध्यक्ष मनीष बंटी गिरी, आलीम शेख, विजय कुंभार, शंकर खामकर, मयूर कदम सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक और पदाधिकारी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में मीनाताई ठाकरे के संघर्षमयी जीवन और समाजसेवा को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।


रिपोर्टर