ईद-ए-मिलाद पर दिवानशहा बेघर निवारा केंद्र में सेवा और सद्भाव का अनूठा आयोजन

भिवंडी। भिवंडी शहर में ईद-ए-मिलाद का त्योहार इस बार सिर्फ इबादत और जश्न तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सेवा और इंसानियत का संदेश भी लेकर आया। कल्याण रोड स्थित टेमघर पाड़ा के दिवानशहा बेघर निवारा केंद्र में शुक्रवार को विशेष वितरण और सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसने गरीब और बेघर लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। इस अवसर पर निवारा केंद्र के सभी लाभार्थियों को एक महीने तक उपयोग में आने वाली खाद्य सामग्री—खारी, बटर और टोस्ट—भेंट की गई। इसके साथ ही सामूहिक भोजन कराया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने बताया कि इस पहल ने ईद-ए-मिलाद की खुशी को और भी खास बना दिया। कार्यक्रम में समाजसेवा और राजनीति क्षेत्र से जुड़े कई मान्यवर उपस्थित रहे। इनमें अहमद सिद्दीकी (पूर्व उपमहापौर), मतलूब खान (पूर्व नगरसेवक), याकूब अंसारी (पूर्व नगरसेवक), एडवोकेट नदीम,नजीर मंसूरी (सचिव, महाराष्ट्र प्रदेश अल्पसंख्यांक मोर्चा, बीजेपी), हाजी शेख (समाजसेवक), हसन शेख (समाजसेवक) और अब्दुल जब्बार शेख (समाजसेवक) प्रमुख थे। सभी अतिथियों ने मिलकर निवारा केंद्र के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं होते, बल्कि सेवा और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। बेघर और गरीब परिवारों के लिए इस तरह का सहयोग न केवल राहत है, बल्कि समाज को एकजुट करने का कार्य भी करता है। दिवानशहा निवारा केंद्र के इस आयोजन ने साबित कर दिया कि त्योहार की असली खुशी तभी है, जब समाज का सबसे वंचित तबका भी उसमें शरीक हो सके। ईद-ए-मिलाद पर हुआ यह अनूठा प्रयास भिवंडी शहर के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल बन गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट