थाना प्रशासन ने शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

संवाददाता श्याम सुन्दर पांडेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना प्रशासन द्वारा 30. 8.25 को समय करीब 10:00 बजे गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छजूपुर पोखरा के पास वाहन चेकिंग की गई, वाहन चेकिंग के दौरान एक टेंपो से करीब 39 लीटर अंग्रेजी शराब और 8.640 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक अभियुक्त ऋषि कुमार उम्र 30 वर्ष पिता महेंद्र सिंह ग्राम -डोभरी, थाना- चैनपुर, जिला- कैमूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट