भलुनीधाम के समाज सेवी कन्हैया लाल पंडित आईसीयू में भर्ती


रोहतास।समाज, भाषा एवं साहित्य-संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर 50 से अधिक वर्षों से सक्रिय भलुनी धाम एवं रोहतास के महामना मालवीय कहे जाने वाले साहित्यकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता श्री यक्षिणी भोजपुरी साहित्य समिति के संयोजक 

कन्हैयालाल पंडित अस्वस्थ हैं और अभी भोपाल में चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, जहाँ वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है।

सूत्रों के अनुसार डेढ़ माह से वह रेलवे में कार्यरत अपने पौत्र के यहाँ गए थे। जहाँ पिछले दिनों अचानक तबियत खराब हो गयी।

देश के अनेक भागों के साहित्यकारों, समाजसेवियों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं शतायु होने की कामना की है। वह 83 वर्ष के हैं। 


माई के बोली यानी भोजपुरी भाषा-साहित्य के विकास और अधिकार के लिए अपने संगी-साथियों और विपुल जनता के साथ मिलकर कार्य करने वाले कन्हैयालाल पंडित भाषा, साहित्य, संस्कृति ही नहीं जल, जंगल, जमीन, नदी, तालाब और भलुनी धाम में जैविक उद्यान के लिए 50 से अधिक वर्षों से संघर्षरत रहे हैं। 

बनारस के भोजपुरी के महाकवि स्व. चंद्रशेखर मिश्र जी के शब्दों में, "कन्हैयालाल पंडित, रोहतास और भलुनी धाम के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी हैं।"

इनके प्रयासों से प्राचीन जंगल में वृक्षारोपण एवं इसके ईको पार्क बनने का स्वप्न साकार हुआ है।

   भोपाल से उनके परिवार ने सूचित किया है कि वे अब पहले से बेहतर हैं, स्वास्थ्य सुधर रहा है और शीघ्र स्वस्थ होंगे। 

चिरायु अस्पताल के डॉक्टर एवं सभी स्टॉफ त्वरित एवं उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान कर रहे हैं। 

बता दें कि 15 अगस्त से वह गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। 

अनेक प्रमुख लोगों ने यक्षिणी माई से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। जिसमें विधायक विजय कुमार मंडल,एमएलसी अशोक पाण्डेय, रामवचन पाण्डेय, सर्वदेव ओझा, सुनील कुमार, राजवंश ओझा,राजगृही ओझा,धरीक्षण सिंह, वीर बहादुर सिंह समेत समिति के सदस्यों मां यक्षिणी मां भवानी से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है जबकि पंडितजी के प्रशंसकों, शुभचिंतकों ने बनारस में संकटमोचन एवं विश्वनाथ मंदिर में उनके लिए प्रार्थना की है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट