भिवंडी में मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर से 9.12 लाख की ठगी, आरोपी फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 14, 2025
- 106 views
कोनगांव पुलिस में मामला दर्ज
भिवंडी। कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्र में एक मेडिकल डिस्ट्रीब्यूटर को लाखों की ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा. न्याय संहिता की धारा 316(4),318(4) के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अस्फा नजीर शेख निवासी रामबाग, कल्याण, का आरोप है कि झीशान शकील पठान (निवासी तिसरा माला, करगा मस्जिद, सौदागर मोहल्ला, भिवंडी) ने उनके डी + लाईफ एल एल पी मेडिकल डिस्ट्रीब्यूट कंपनी से विश्वास जीतकर लाखों का माल मंगवाया और फिर भुगतान नहीं किया। मामला मार्च 2025 से जून 2025 के बीच का है। आरोपी ने कंपनी के कल्याण-भिवंडी रोड स्थित एलियंस हेरिटेज कमर्शियल प्रीमाइसेस बिल्डिंग में आकर लगभग 45 मेडिकल दुकानों के लिए दवाइयों का ऑर्डर दिया। कुल बिल की राशि 9,12,000 थी, लेकिन आरोपी ने एक भी रुपया अदा नहीं किया और माल लेकर गायब हो गया। शिकायत मिलने पर कोनगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक निलेश वाडकर कर रहे हैं।


रिपोर्टर