
भिवंडी पालिका ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर मनाया क्रांति दिवस
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 09, 2025
- 139 views
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन ने शनिवार, 09 अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया। यह कार्यक्रम पालिका के प्रशासक एवं आयुक्त अनमोल सागर के निर्देशानुसार तथा "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत आयोजित किया गया।
पालिका की ओर से सहायक आयुक्त एवं प्रभाग अधिकारी (प्रभाग समिति क्र. 5) बालाराम जाधव और सहायक आयुक्त (प्रशासन) अजित महाडिक ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं प्रभाग अधिकारी (प्रभाग समिति क्र. 1) मकसुम शेख, (प्रभाग समिति क्र. 2) माणिक जाधव, कार्यकारी अभियंता (पानी आपूर्ति) संदीप पटणावर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेश पवार, कार्यकारी अभियंता (विद्युत विभाग) सिद्दीक काज़ी, उप अभियंता (विद्युत विभाग) ज्ञानेश्वर वाघमारे, परवाना विभाग प्रमुख स्नेहल पुण्यार्थी, प्रभाग समिति क्र. 1 के कार्यालयीन अधिकारी लक्ष्मण कोकणी, खेल एवं सांस्कृतिक विभाग प्रमुख मिलिंद पलसुले, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जयवंत सोनावणे सहित पालिका के कई कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रिपोर्टर