
विवाहिता को ससुराल में किया गया प्रताड़ित, पति समेत तीन पर मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 01, 2025
- 69 views
भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी शहर से एक महिला को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। 32 वर्षीय महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए भिवंडी शहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति युसुफ हनीफ खान, ससुर हनीफ खान और सास नजमा हनीफ खान ने उस पर लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक अत्याचार किए। यह घटनाएं उत्तर प्रदेश के गांव जमदरा, पोस्ट गुलबारी, जिला जौनपुर में 20 जुलाई 2007 से 1 जुलाई 2025 के बीच हुईं। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आपसी सांठगांठ से उस पर दबाव बनाकर उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया और डराकर धमकाकर मायके भेज दिया। इसके बाद पीड़िता ने महाराष्ट्र में लौटकर भिवंडी के शहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2),352,3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक कोई भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। मामले की जांच पोलीस उप निरीक्षक शैलेन्द्र वाघचौरे कर रहे है।
रिपोर्टर