दो हुक्का पार्लरों पर पुलिस की छापेमारी, 7 गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 28, 2025
- 165 views
प्रतिबंधित तंबाकू उत्पाद और नकदी बरामद अवैध कारोबार का भंडाफोड़
भिवंडी। ठाणे जिले के भिवंडी शहर में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित दो हुक्का पार्लरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 7 हजार मूल्य के तंबाकूयुक्त हुक्का पार्ट्स, फ्लेवर, एल्यूमिनियम फॉइल व नकदी भी जब्त की है।
पहली कार्रवाई शांतिनगर पुलिस स्टेशन की ओर से गुलजार नगर इलाके में स्थित एक कारखाने पर की गई। यहां पर बिना अनुमति के तंबाकूयुक्त हुक्का चलाया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारते हुए मुख्य आरोपी इरफान बिस्मिल्लाह खान,मोहम्मद अरकम शब्बीर शेख,हाजी नूर बादशाह शेख और अमीर गजनबी शेख को हिरासत में लिया। आरोपियों के पास से हुक्का पॉट्स, फ्लेवर, रेडी पैक कंपनी की एल्यूमिनियम फॉइल और नकदी कुल 7 हजार रूपये के सामग्री जब्त की गई। दूसरी कार्रवाई नारपोली पुलिस स्टेशन की टीम ने हायवे दिवा इलाके में स्थित आर.डी. फार्म हाउस धाबा पर की, जहां बगैर अनुमति के हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान अफसर जफीरउद्दीन आलम, शुभम अमलेश कुमार और राजेश हरिलाल दास नामक तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनके विरुद्ध भी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के भंडारण और बिक्री के आरोप में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 व संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में संबंधित थानों द्वारा आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई अवैध रूप से संचालित एक दर्जन से अधिक हुक्का पार्लर मालिकों में हड़कप मच गया है।


रिपोर्टर