भिवंडी में छात्रों के लिए स्वच्छ जल की सौगात
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 26, 2025
- 474 views
एस.आर.ग्रुप ऑफ कंपनीज और जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की संयुक्त पहल
भिवंडी। छात्रों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए एस. आर. ग्रुप ऑफ कंपनीज और जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से आज शनिवार को भिवंडी महानगरपालिका स्कूल क्रमांक 54, रावजी नगर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी शुद्धिकरण मशीन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर एस. आर. ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रमाकांत पांडा ने मुख्य उद्घाटक के रूप में उपस्थित रहकर मशीन का शुभारंभ किया। उनके साथ पूर्व नगरसेवक संतोष शेट्टी, हर्षल पाटिल और प्रशांत लाड प्रमुख अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की।विद्यालय प्रशासन और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने एस. आर. ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन रमाकांत पांडा, बिस्वारंजन पांडा और जन कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मंगेश यादव व विनोद येनागंदला के प्रयासों की खुले मन से प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।यह पहल न केवल विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित जल प्रदान करेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और समग्र विकास में भी सकारात्मक भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में शिवम झा, बिपिन पटेल, पी. डी. यादव, मुकेश झा, समीर शेख, धीरेंद्र पाल, अर्जुन सब्बानी, मनीष यादव, सोनू पासी और पवन यादव सहित कई अन्य ट्रस्ट पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस सामाजिक उपक्रम की भिवंडी शहर में व्यापक सराहना हो रही है।


रिपोर्टर