पत्नी दहेज नहीं लाई तो पति ने दे दिया तलाक ! तलाक ! तलाक !
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 26, 2025
- 112 views
भिवंडी। भिवंडी तालुका के कोनगांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला को केवल इसलिए तलाक दे दिया गया क्योंकि वह अपने ससुराल वालों की दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। मामला कोनगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है, जहां एक विवाहिता शबनम ( नाम बदला हुआ) ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति सैफ अली कुरीशी और अन्य परिजन उस पर मायके से 5 लाख रूपये दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। जब उसकी मां और परिवार आर्थिक रूप से यह मांग पूरी नहीं कर सके, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 2 जुलाई को उसके पति ने सबके सामने तीन बार "तलाक! तलाक! तलाक!" कहकर उसे तलाक दे दिया। इस घटना के बाद महिला ने अपने मायके आकर शांतिनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें पति के साथ-साथ सास, ससुर, ननद और अन्य ससुराल वालों के कयल 8 लोगों के नाम भी शामिल हैं। शांतिनगर पउलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,115(2), 352,351(2),3(5) और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक अवसारे कर रहे हैं।


रिपोर्टर