बिहार पुलिस में 4361 पदों पर चालक वैकेंसी के आवेदन शुरू
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 21, 2025
- 217 views
रोहतास।सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक धमाकेदार खुशखबरी आई है। बिहार पुलिस में 4361 चालक सिपाही पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया गया है। सबसे बड़ी बात है कि 1439 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
केंद्रीय चयन परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इस बहुप्रतीक्षित भर्ती की घोषणा करते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह भर्ती राज्य भर के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है।
भर्ती की खास बात यह है कि इसमें ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य होगा। यानी महज़ शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि वाहन चलाने का हुनर भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां और आधिकारिक नोटिफिकेशन बिहार पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।


रिपोर्टर