अंतरिक्ष वेअरहाऊस में भीषण हादसा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 30, 2025
- 263 views
ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत पूरी घटना CCTV में कैद
भिवंडी। डोहले गांव स्थित अंतरिक्ष वेअर हाऊस परिसर में रविवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें साइट सुपरवायजर के रूप में कार्यरत एक 28 वर्षीय युवक की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकेश सुरेश खांधार के रूप में हुई है। यह हृदयविदारक घटना परिसर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में खड़े ट्रक (क्रमांक GJ-27,TD-0301) के पिछले चक्के में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ट्रक ढलान की ओर आगे सरक गया और पास में खड़े मुकेश को जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। इस दुर्घटना में मुकेश की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के वक्त मुकेश अपने चचेरे भाई के साथ कंपनी के मुख्य गेट के समीप खड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक ने सुरक्षा के आवश्यक उपाय नहीं किए थे, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल परिसर में शोक व आक्रोश का वातावरण निर्माण झाला है।इस घटना से न केवल मृतक के परिजनों में शोक की लहर है, बल्कि वेअरहाऊस परिसर में काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों में भी दुःख और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


रिपोर्टर