
पीएम श्री शासकीय स्कूल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 21, 2025
- 147 views
तलेन । शनिवार को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन में एक पृथ्वी एक स्वस्थ थीम के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं जनप्रतिनिधियों द्वारा योग एवं प्राणायाम किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला, नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, नगर भाजपा अध्यक्ष कैलाश यादव, शिव प्रसाद शर्मा, मानसिंह यादव, रामकृष्ण यादव, घनश्याम जाटव, पिंकेश यादव ,पवन यादव ,शिवपाल चंदेल, कन्या हाई स्कूल प्राचार्य उजमा सुल्ताना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का विद्यालय प्राचार्य अशोक कुमार पाटीदार के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष द्वारा श्री रूहेला द्वारा कार्यक्रम में योग के महत्व व योग से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद सिंह पवार ने किया। इस मौके पर पीएम श्री विद्यालय व कन्या हाई स्कूल के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रिपोर्टर