
स्वस्थ्य शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए नियमित योगाभ्यास करें : राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jun 21, 2025
- 182 views
11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले की विभिन्न संस्थाओं पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास
राजगढ़ । 11 वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समूचे जिले में उत्साह पूर्वक आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न शासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों में योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उत्कृष्ट महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग श्री नारायण सिंह पंवार शमिल हुए। इस दौरान जनाभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, राजगढ़ विधायक श्री अमर सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक श्री रघुनंदन शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री साकेत शर्मा, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री महीप किशोर तेजस्वी, अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण किया गया और सभी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का श्रवण किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि योग की परंपरा ऋषि मुनियों के काल से चली आ रही है, अब विश्व ने इसे अपनाया है। योग मानव स्वास्थ्य एवं विश्व कल्याण की अनूभूत पद्धति है। हम सब को स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मन के लिए अपने जीवन में इसे अपनाना चाहिए। इसका फायदा चिकित्सा से भी ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि पहले योग को केवल भारतीय परंपरा माना जाता था। लेकिन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
दिलाई है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी और योग को अपने जीवन में शामिल कर क्षमताओं का विकास कर जनहित में कार्य करने के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित अतिथियों, स्कूली बच्चों तथा आम नागरिकों ने अनुलोम विलोम, ताड़ासन, वज्रासान, भुजंगासान, अर्द्ध चक्रासन और प्राणायम जैसे विभिन्न योग आसानों का अभ्यास किया। प्रत्येक आसन के साथ प्रशिक्षकों ने उसके शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला शिक्षा अधिकारी श्री करण सिंह भिलाला ने आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर