रामनारायण साह सर्वोदय कालेज गंजभडसरा में अनुदान वितरण में धांधली को लेकर जांच की मांग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 16, 2025
- 196 views
रोहतास। रामनारायण साह सर्वोदय कालेज गंजभडसरा में अनुदान वितरण में धांधली को लेकर जांच की मांग करते हुए।ताला बंद हड़ताल किया गया है। इस संबंध में प्रो ० मोतीचंद साह ने बताया कि सत्र2009-12 एवं 2010-13 के अनुदान वितरण में धांधली की गई है। जिसके लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल ताला बंद कार्यक्रम प्रो ० मोतीचंद साह के नेतृत्व एवं प्रो ० मैनेजर सिंह के संचालन में चलाए जा रहे हैं। अनिश्चितकालीन तालाबंदी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के यूआर एवं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा पिछले दिनों जो सत्र 2009-12 एवं 2010-13 का अनुदान वितरण किया गया है। उसमें नियमों का पालन नहीं किया गया है।जो शिक्षक एवं कर्मचारी इस महाविद्यालय के नहीं है। उसको भी राशि दिया गया है। जिनका इस कालेज से कोई वास्ता भी नहीं है।उनको भी अनुदान राशि दिया गया है। इस पूरे मामले को उच्च स्तरीय जांच कराने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चलाया जा रहा है। धरना तब तक चलते रहेगा।जब तक मामले की पूरी जांच न हो जाए। महामहिम कुलाधिपति, माननीय शिक्षा मंत्री, माननीय कुलपति से मांग किया गया है। इस अनुदान राशि वितरित करने में जो बड़े पैमाने पर घोर धांधली की गई है।उन दोषी लोगों पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अनिश्चितकालीन तालाबंदी कार्यक्रम में प्रो० उमेश सिंह,प्रो०देवनारायण ठाकुर,प्रो ०अशोक कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, सिकंदर सिंह,प्रो राजेन्द्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर वशिष्ठ नारायण सिंह सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी गई।


रिपोर्टर