बकरीद पर जानवर बेचकर कमाए थे 2 लाख
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 13, 2025
- 254 views
चोरों ने घर से कर ली पूरी रकम चोरी
भिवंडी। शहर के करेश नगर इलाके में बकरीद के मौके पर जानवर बेचकर जमा की गई दो लाख रुपये की रकम अज्ञात चोरों ने चुरा ली। यह घटना नसीर अपार्टमेंट, दुसरा माला में रहने वाले 28 वर्षीय नदीम शफीक कुरेशी के घर में घटी, जिन्होंने चोरी की शिकायत निजामपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।
नदीम शफीक कुरेशी पेशे से व्यापारी हैं और बकरीद के अवसर पर जानवरों की बिक्री से उन्होंने करीब 2 लाख रुपये की नकद रकम कमाई थी। उन्होंने यह रकम घर में सुरक्षित रखी थी, लेकिन 11 जून 2025 की रात 7:00 बजे से लेकर रात 8:45 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उनके घर में घुसकर पूरी रकम चोरी कर ली। नदीम ने इसकी निजामपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(अ),331(4) के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बकरीद जैसे त्योहार पर जब लोग मेहनत कर अपनी आजीविका कमाते हैं, तब इस तरह की चोरी आम लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।


रिपोर्टर