मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को पीटकर किया घायल
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 09, 2025
- 318 views
भिवंडी। शहर के न्यू ताडाली कामतघर परिसर में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक 22 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के चलते बुरी तरह पीट डाला। यह घटना 25 जून को शाम लगभग 7:00 बजे यशवंत चौधरी के फार्म हाउस के पास घटित हुई। घायल युवक की पहचान सत्यम् मनीष झा के रूप में हुई है, जो इसी परिसर का निवासी है।
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी गौरव चौरसिया, अंकित झा और अविनाश झा ने सत्यम् झा से पुरानी रंजिश के चलते बहस की। बहस के दौरान आरोपी ने मिलकर उसे थप्पड़ मारा और बाद में पास में पड़ा पत्थर उठाकर उसकी छाती पर वार किया। घटना के तुरंत बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। यह मामला भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भा.न्या.संहिता की धारा 118(1),115(2),352,3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।


रिपोर्टर