मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 180 पकडे गये
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 06, 2025
- 184 views
रोहतास। वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार सासाराम स्टेशन एवम विक्रमगंज लाइन पर CTI डीडीयू/श्री उपेंद्र कुमार एवम आरपीएफ़ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें व्यक्ति बिना टिकट के यात्रा करते हुए 180 व्यक्ति पकड़े गए। जिससे कुल जुर्माना लगभग 80000/- वसूला गया।जिसमे सासाराम स्टेशन के अलावा विक्रमगंज लाइन में टिकट अभियान चलाया गया एवम जो व्यक्ति विना टिकट यात्रा करते हुए पाए गए उन्हें भारी भरकम जुर्माना रेलवे को देना पड़ा उक्त अभियान के दौरान अवर निरीक्षक डी एस राणावत ,सहायक अवर निरीक्षक आर के पांडेय, प्रधान आरक्षी भुनेस्वर राय तथा टिकट चेकिंग स्टाफ राजेश कुमार, cti गौरव कुमार एवम अन्य स्टाफ मौजूद रहे।


रिपोर्टर