प्रशांत किशोर के आगमन की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 01, 2025
- 84 views
रोहतास। जून महीने में बिहार बदलाव यात्रा के तहत रोहतास जिले में जन सुराज के सूत्रधार आदरणीय प्रशांत किशोर जी का होने जा रहा आगमन को लेकर जन सुराज के जिला कार्यकारणी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के रोहतास जिला प्रभारी योगेन्द्र सिंह, शहाबाद प्रभारी समीम अहमद सहित जिला कार्यकारिणी, अनुमंडल कार्यकारिणी व प्रखंड कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में यह जानकारी दी गई की प्रशांत किशोर जी का सभी 19 प्रखंडों में सभा प्रस्तावित है। इसके लिए जिला कमेटी, अनुमंडल कमेटी और प्रखंड कमेटी के एक-एक पदाधिकारी को सभी ब्लॉक में जिम्मेदारी दी गई। किस प्रखंड में प्रशांत जी की सभा कहां आयोजित होगी इसका निर्धारण भी जल्द कर सभी पदाधिकारी को बता दिया जाएगा। बैठक की जानकारी देते हुए मुख्य प्रवक्ता विनोद तिवारी ने बताया कि बिहार बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर जी का रोहतास जिला में आगमन जून महीने में 16 से 18 के बीच होने की संभावना है। जिसको लेकर जिला कार्यकारिणी पूरी तैयारी में लगी हुई है। बैठक में भी सभी पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है और जिला कमिटी के 19 पदाधिकारी को सभी 19 प्रखंडों में प्रभारी बनाकर भेजा गया । प्रशांत किशोर जी की सभा से पहले सभी प्रखंडों में पदाधिकारी बैठक कर प्रखंड क्षेत्र के लोगों को प्रशांत किशोर जी के सभा की जानकारी देंगे। बैठक में जिला महासचिव अतेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव पूनम पासवान, कार्यालय प्रभारी रामलाल सोनकर, अशोक भारती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विनय सिंह, ठाकुर शाह, संजय पांडे, अभिषेक संस्कृत, श्रीकांत तिवारी, रोहित पांडे, सत्यम पांडे, आरिफ खान, मोहम्मद आरजू खान, लड्डू खान ,डॉक्टर नंदकुमार सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर